देहरादून, जनवरी 23 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की छवि धूमिल करने और अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी खिलाफ पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। सीएम की फोटो को एआई तकनीक से एडिट कर 'पूकी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने पर यह कार्रवाई हुई। पुलिस आरोपी की जांच कर रही है। पटेलनगर निवासी सुधांशु पुण्डीर ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि बीते छह जनवरी को इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से एक रील पोस्ट की गई। आरोप है कि इस पोस्ट में मुख्यमंत्री की फोटो को डिजिटल और एआई तकनीक के जरिए मॉर्फ (छेड़छाड़) किया गया। उनके चेहरे और हाव-भाव बदलकर उस पर आपत्तिजनक कैप्शन दिया गया। शिकायत में कहा कि मुख्यमंत्री एक संवैधानिक पद पर हैं। जानबूझकर उनकी छवि को हास्यास्पद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.