सोनभद्र, अप्रैल 25 -- सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर एक युवक पर इन्स्टाग्राम पर पुत्री का फोटो और वीडिया गलत तरीके से अपलोड करने का आरोप लगाया। उन्होंने युवक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पिपरी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बभनौली निवासी गोविंद शर्मा द्वारा मेरी पुत्री के नाम से फर्जी आईडी बनाकर पुत्री और अन्य लड़कियों की फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर रहा है। उन्होंने उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। पिपरी थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.