हापुड़, मार्च 21 -- सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर डाली गई एक वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जनपद बुलंदशहर के स्याना निवासी रोहन चौहान ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने 15 मार्च को इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की एक वीडियो अपलोड की थी। आरोप है कि इस वीडियो पर पसवाड़ा निवासी सोनू सैफी ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र टिप्पणी की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...