शामली, जनवरी 9 -- एक महिला से तीन लाख 15 हजार की साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। साइबर ठग द्वारा महिला को पहले इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट कर वायस कवर आर्टिस्ट के रूप में काम करने का ऑफर दिया गया। उस पर क्लिक करते ही वाटसअप पर होटल समीक्षा रिक्रप्ट रिकार्ड करके सैंपल देने के लिए गया। इसके लिए थोडी रकम दी गई। इसके बाद फिर से थोड़ी रकम जमा कराकर उसे प्रोफिट दिया गया। महिला ऐसा किया लेकिन बाद में वह आने बंद हुए तो महिला को रकम जमा करने के लिए कहा गया। इससे वह तीन लाख 15 हजार की रकम जमा दी लेकिन इसके बाद कोई भुगतान नहीं हुआ। शहर के शिव विहार रेलपार निवासी श्रुति धीमान ने आदर्श मंडी थाने पर दी तहरीर में बताया कि एक जनवरी 2026 को उसे इंस्ट्राग्राम पर एक पोस्ट आई, जिसमें वायस कवर आर्टिस्ट के रूप काम करने का ऑफर दिया गया। इसके लिए उसे वेतन मिलने...