नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तरी जिला पुलिस ने लारेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग के मामले में मुख्य साजिशकर्ता रोहित सोलंकी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। रोहित ने इंस्टाग्राम पर लारेंस के वकील की रेकी की थी। डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि 24 फरवरी को कश्मीरी गेट इलाके में वकील दीपक खत्री की कार पर बदमाशों ने फायरिंग की। इस घटना में दीपक के सहयोगी संदीप के कंधे में दो गोली लग गई। इस मामले में आर्म्स एक्ट एवं हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। चार टीमें गठित हुई डीसीपी ने बताया कि इंस्पेक्टर संजय गुप्ता, स्पेशल स्टाफ प्रभारी रोहित के नेतृत्व में चार टीमों ने जांच शुरू की। पहले सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से एक शख्स की पहचान बाहरी दिल्ली निवासी रोहित सोलंकी के तौर पर हुई। रोहित की तलाश में टीम जयपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.