वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी। एकतरफा प्रेम में पागल सिरफिरे ने युवती की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। अब शादी की जिद लेकर परेशान कर रहा है। शादी नहीं होने पर युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। युवती के पिता की तहरीर पर दशाश्वमेध पुलिस ने रामनगर के कटेसर निवासी दीपू सहनी पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि दीपू युवती को काफी दिनों से परेशान कर रहा है। उसकी फोटो अपने इंस्टाग्राम आईडी में पोस्ट किया है और हमेशा उसके घर के बाहर घूमता रहता है। कभी खिड़की पिटता है, कभी दरवाजे के सामने पानी की बोतल रखता है। युवती के रिश्तेदार के पास मैसेज करके कहता है कि अगर उसकी शादी श्र‌द्धा से नहीं हुई तो वह युवती पर तेजाब फेंक देगा। किसी और से शादी नहीं होने देगा। युवती को मैसेज करके धमकी देता है कि अगर उससे बात नहीं की तो परिवार में किसी को जान से मार द...