कांठ (मुरादाबाद), मार्च 3 -- Moradabad News: सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती और फिर ब्लैकमेलिंग का एक खौफनाक मामला मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक युवती ने इंस्टाग्राम पर युवक को प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का दबाव बनाकर उसके परिवार को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस मानसिक उत्पीड़न और 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग से आहत होकर युवक के पिता ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवती और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ 'हनीट्रैप' का खेल घटना कांठ के गांव अहमदपुर नीगूं नगला की है। यहां के निवासी महीपाल सिंह का बेटा सचिन एक फर्म में काम करता है। कुछ समय पहले सचिन की मुलाकात इंस्टाग्राम के माध्यम से अमरोहा जिले के रहरा थाना क्षेत...