इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण वीडियो का देते लालच, अश्लील वीडियो बेचकर कमाने वाले गिरफ्तार
संवाददाता, जुलाई 17 -- इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो प्रसारित करने और बेचने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए यूपी पुलिस ने तीन शातिरों को कानपुर में गिरफ्तार किया है। ये लोग टेलीग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़े वीडियो डाउनलोड कर उनके छोटे-छोटे वीडियो इंस्टाग्राम पर डालते थे। इसके बाद जो लोग पूरा वीडियो देखने की इच्छा जाहिर करते थे, उनसे पांच सौ से लेकर दो हजार रुपये तक की वसूली की जाती थी। एनसीआरपी पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद चकेरी से इन लोगों को पकड़ा गया है। इन लोगों कस एक ग्रुप भी था, जिसमें 40 से 50 लोग जुड़े थे। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि इंस्टाग्राम द्वारा नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रेन (एनसीएमईसी) को एक आईडी के बारे में जानकारी दी गई थी। जिस इंस्टाग्राम आईडी से लगातार बाल यौन शोषण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.