रुद्रपुर, मई 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण एवं अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई गृह मंत्रालय द्वारा संचालित नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से मिली शिकायत के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार एसएसपी यूएसनगर को एनसीएमईसी के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें इंस्टाग्राम पर बाल अश्लीलता से संबंधित वीडियो साझा किए जाने की सूचना दी गई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान पता चला कि इंस्टाग्राम आईडी मिस्टर डेविल 1432 से पांच फरवरी 2023 को बाल अश्लीलता से संबंधित वीडियो अपलोड किए गए थे। वीडियो में बालक और बालिका को अश्लील हरकतें करते हुए दिखाया गया है। जां...