मैनपुरी, मार्च 21 -- सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर बाइक की बिक्री का प्रचार डालकर पहले डील की और फिर पीड़ित से पांच बार में 19999 रुपये ऑनलाइन डलवा लिए। लेकिन बाइक नहीं दी। पीड़ित घटना की सूचना लेकर कोतवाली पहुंचा, साइबर सेल गया। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसीजेएम कोर्ट में शिकायती पत्र देकर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी अजय पुत्र मोहनलाल ने शिकायत की कि उसने इंस्टाग्राम पर एक बाइक का प्रचार देखा। 22 हजार रुपये में उसने बाइक की डील पक्की की। मोबाइल पर उसने दो-दो हजार रुपये करके पहले 10 हजार रुपये भेजे और फिर 9999 रुपये और डाल दिए। लेकिन उसके साथ धोखाधड़ी हो गई। उसे बाइक नहीं मिली और रुपये भी चले गए। इसकी शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.