इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
रुडकी, जून 23 -- रुड़की। सोशल मीडिया पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो अपलोड कर वायरल करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से शिकायत मिली थी। जिसमें बताया गया था कि संभावित नाम अंकुश/चैट कैंतुरा नामक इंस्टाग्राम प्रोफाइल और मोबाइल नंबर का उपयोग करके तीन बच्चों की आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट की गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- बाल यौन शोषण सामग्री साझा करने के आरोप में युवक पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.