अंबेडकर नगर, सितम्बर 16 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम आईडी पर फोटो भेजने के आरोप को लेकर एक युवक की पिटाई कर दी गयी। मारपीट में युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर मालीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालीपुर टुटहवा गांव निवासी साहुल कुमार के मुताबिक बीते 13 सितंबर की शाम करीब छह बजे वह मालीपुर स्थित एक मैरिज लॉन के सामने से जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान भदोई गांव निवासी सचिन कुमार ने उसे रोक लिया और इंस्टाग्राम आईडी पर फोटो भेजने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ में पहने लोहे के चुल्ले से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में साहुल के सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी जाते...