बरेली, मार्च 22 -- प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाली महिला की फेक आईडी बनाकर हत्या की धमकी दी गई और सोशल मीडिया पर उसे बदनाम किया जा रहा है। इस मामले में थाना प्रेमनगर में झारखंड के एक नामजद समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला का कहना है कि झारखंड में रामगढ़ के धारो टाड मांडू निवासी संजित कुमार यादव के खिलाफ उन्होंने पूर्व में नोएडा व प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मगर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेकर आरोपी उन्हें व पति को फोन करके गालियां देता है। उसके साथी राहुल सिंह राजपूत और अमरजीत गुप्ता ने फर्जी आईडी बनाकर उनके रिश्तेदारों को झूठे मैसेज भेजकर उनकी बदनामी की कोशिश की है। उन पर मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाकर लगातार धमकी दी जा रही है। इससे वे लोग काफी तनाव में हैं। उनकी तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ...