काशीपुर, अप्रैल 2 -- जसपुर। पत्नी द्वारा मुकदमा दर्ज कराने से नाराज पति ने पत्नी के भाई के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आर्डडी बना कर पति-पत्नी की फोटो पोस्ट कर दी। साथ ही गांव में बदनाम करने की धमकी देने पर महिला ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने कहा है कि उसकी चार साल पहले एक युवक से शादी हुई थी। शादी के बाद दहेज के लिए पति ने उसके साथ मारपीट कर कर तलाक दे दिया था। इसमें मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि आरिफ महिला पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने महिला के भाई के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पति-पत्नी की प्राइवेट फोटो, स्टोरी लगाकर शेयर कर दी। साथ ही व्हाट्स्एप पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दे दी। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.