इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना की अश्लील पोस्ट
मथुरा, जून 30 -- सोशल मीडिया पर एक महिला की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट किये गये। विरोध करने पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देने की धमकी दी। यह आरोप लगाते हुए महिला ने सोमवार रात को कोतवाली में नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता की इंस्टाग्राम पर आईडी है। आरोप है कि वृन्दा गौतम नाम की महिला ने उसकी आईडी से फोटो लेकर फेक आईडी बनाकर उस पर अश्लील कमेंट और पोस्ट कर दिये। इसकी जानकारी उसके जानने वालों ने दी। आरोप लगाया गया है कि महिला ने व्हाट्स ऐप पर गालियां दीं तथा धमकी दी कि पेट्रोल डालकर आग लगा देगी। इससे पीड़ित परेशान है और मानसिक अवसाद में है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.