इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर किया बदनाम
आगरा, जुलाई 17 -- सदर क्षेत्र की एक युवती को फेसबुक पर अनजान युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि युवक ने मिलने का दबाव बनाया और घर तक पहुंच गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इसके बाद उसने युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उस पर आपत्तिजनक तस्वीरें अपलोड कर दीं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित अलीगढ़ निवासी बताया गया है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि चार वर्ष पहले उनकी बेटी की पहचान अलीगढ़ निवासी गौरव कुमार से फेसबुक पर हुई थी। कुछ समय बाद उसकी हरकतें संदिग्ध लगने लगीं। वह अभद्र बातें करता था, जिसके चलते बेटी ने उससे बातचीत बंद कर दी। आरोप है कि छह जून की दोपहर गौरव जबरन उनके घर में घुस आया और बेटी से मिलने की जिद करने लगा। मना करने पर वह जान से मारने की धमकी देक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.