बदायूं, मार्च 11 -- बदायूं, संवाददाता। इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री व अन्य गणमान्य लोगों के संबंध में आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि सोशल मीडिया मंच पर अभद्र सामग्री साझा कर लोगों की भावनाएं आहत करने और माहौल खराब करने की कोशिश की गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला थाना और कस्बा उसहैत का है। थाना क्षेत्र के रिजौला के रहने वाले शिवम गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता ने थाने में शिकायत दी कि इब्राहिम शेख, निवासी कस्बा उसहैत ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर प्रधानमंत्री व अन्य गणमान्य लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट डाली। पोस्ट में अभद्र और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर समाज में आक्रोश फैलाने का प्रयास किया गया। शिवम गुप्ता ने बताया कि सामग्री को देखकर क्षेत्र में च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.