इंस्टाग्राम पर प्रचार कर ठग लिए 18 हजार
कौशाम्बी, जून 30 -- साइबर शातिरों ने इंस्टाग्राम आईडी पर प्रचार करके जिला मुख्यालय के एक युवक को ठग लिया। प्रचार देखकर युवक ने सामान बुक किया। ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद भी सामान नहीं दिया गया। युवक ने मामले में एसपी से गुहार लगाई। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मंझनपुर के कटरा नगर मोहल्ला निवासी अनिकेश द्विवेदी पुत्र शैलेंद्र द्विवेदी ने इंस्टाग्राम आईडी पर लक्ष्मी नारायण इंटीरियर डिजाइनर धाता रोड का प्रचार देखा था। अनिकेश ने इंटीरियर डिजाइन के लिए सामान बुक किया। 18 हजार 270 रुपये का बिल भेजा गया। इस पर अनिकेश ने दो किस्तों में रुपये का भुगतान ऑनलाइन कर दिया। कहा गया था कि तीन दिन के भीतर डिलीवरी कर दी जाएगी। तीन दिन बाद सामान न आने पर जब अनिकेश ने फोन करना शुरू किया तो मोबाइल बंद आ रहा था। मैसेज का भी जवाब नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.