रांची, अप्रैल 26 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के माध्यम से एक विवाहिता से प्रेमजाल में फंसाकर करीब 7.5 लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विवाहिता के पति ने सिल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सिल्ली प्रखंड के लोटा गांव निवासी धान व्यापारी भवनेश्वर साहू की पत्नी की पांच महीने पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। युवक ने अपना नाम अरमान उर्फ कासिम बताया था। दोनों के बीच रोज बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जाता है कि युवक ने विवाहिता को अपने प्यार और मीठी बातों में फंसाकर समय-समय पर अलग-अलग बहाने बनाकर रुपये मांगने शुरू किए। कभी 10 हजार तो कभी 20 हजार रुपये लेकर उसने करीब 2 लाख 50 हजार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.