अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सुरक्षा विहार कालोनी में मंगलवार को बाइक सवार युवकों ने डेयरी के बाहर तमंचे से फायरिंग कर दी। इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालने को लेकर दोनों पक्षों में टशन चल रही है। वारदात के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जवाहर नगर निवासी अतुल की सुरक्षा विहार में दूध की डेयरी है। करीब एक साल पहले उसके करीबी कुशांक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। इसका अतुल व उसके दोस्त ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। अब अतुल ने मारपीट के वीडियो की इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल दी। इस बात का दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो दोनों पक्षो में टशनबाजी शुरू हो गई। रोजाना की तरह मंगलवार की दोपहर अतुल व उसका दोस्त आयुषमान डेयरी पर बैठे थे। तभी एक बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.