इंस्टाग्राम पर पत्नी के रील बनाने से परेशान युवक ने दे दी जान
बदायूं, जून 16 -- पत्नी के वीडियो बनाने से आहत पति ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-शुरू कर दी है। वहीं, युवक के इस आत्मघाती कदम से परिवार में कोहराम मच गया है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गजरामपुर गांव के रहने वाले सोहन सिंह यादव ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो सोहन सिंह दिखाई नहीं दिए। काफी देर तक तलाश करने के बाद परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया ।
घटनाक्रम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि सोहन सिंह की शादी 2 जून 2025 को अलीगढ़ जिले के हरनौतापुर गांव की रहने वाली गुंजन के साथ हुई थी। आरोप है कि गुंजन इंस्टाग्राम पर डांस आदि की व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.