इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद यूट्यूबर को कर रहा ब्लैकमेल
गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कैंट क्षेत्र के रानीडीहा दिव्य नगर कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह करीब दो वर्षों से इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी। इसी दौरान उनकी पहचान बलिया जनपद के बेलथरा रोड निवासी धीरज कुमार मौर्या से हुई, जो वर्तमान में महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित शिवाजी चौक पर पेंटिंग का काम करता है।आरोप है कि युवक ने फॉलोअर्स बढ़ाने का झांसा देकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और फिर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार पैसे ऐंठ लिए। पीड़िता का कहना है कि आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.