पीलीभीत, मार्च 20 -- पूरनपुर। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद एक युवक युवती को लेकर चला गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस युवक के दोस्त के घर पहुंच गई। पूछताछ के बाद पुलिस उसे साथ ले गई। जनपद हरदोई के थाना काछोना के एक गांव की रहने वाली युवती की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हो गई। कुछ दिन के बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती प्रेमी से फोन पर बातचीत करने लगी। लगभग एक पखवाड़ा पहले युवती घर से लापता हो गई। परिजनों को युवती के प्रेमी के साथ जाने के बारे में पता चला। काफी खोजबीन के बाद भी युवती की नहीं मिली। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि युवती को ले जाने वाले युवक का दोस्त थाना घुंघचाई के गांव सिमरिया ता.घुंघचाई में रहता है। हरदोई पुलिस गुरुवार को सिमरिया गांव पहुंची और युवक के दोस्त को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुल...