इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दो बच्चों की मां प्रेमी संग लापता
मैनपुरी, मई 17 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव गांधी नगर में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति अब अपनी पत्नी और बच्चों की बरामदगी के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी रविंद्र कुमार पुत्र राजबहादुर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे पत्र में बताया कि उसकी 27 वर्षीय पत्नी काजल की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए सानू यादव नाम के युवक से हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। बीती 11 फरवरी 2026 को काजल घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 25 हजार रुपये की नकदी समेटकर अपने दोनों बच्चों के साथ लापता हो गई। पीड़ित ने घटना की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी पुलिस महिला और बच्चों का सुराग लगाने में नाकाम रही है। थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.