कन्नौज, मार्च 1 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के ग्राम पनगवां निवासी एक युवक रोजी रोजगार के लिए कन्या कुमारी चला गया। वहां उसने इंस्टाग्राम पर एक किशोरी से दोस्ती करने के बाद उसकी आपत्ति जनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले में तमिलनाडु पुलिस ने पॉक्सो के तहत रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद आरोपित को तमिलनाडु पुलिस गिरफ्तार करके ले गई। कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम पनगंवा निवासी उदय नारायण ने वर्ष 1984 से तमिलनाडु में बर्फ बेचने का कार्य शुरू किया था। जहां वह परिवार के साथ रहते थे। वह घर आ गए। इसी बीच उनके पुत्र अजय की कन्या कुमारी क्षेत्र की एक किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई। आरोप है कि अजय ने सोशल मीडिया पर किशोरी की आपत्ति जनक फ़ोटो वायरल कर दी। मामले में किशोरी के परिजनों ने कन्या कुमारी (तमिलनाडु) के थाना आ...