मुरादाबाद, अगस्त 22 -- मझोला थाना क्षेत्र निवासी युवती से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर राजस्थान के युवक ने उसे जाल में फंसा लिया। आरोपी ने पीड़िता को एक एनजीओ का डायरेक्टर बनाकर उससे बीस हजार रुपये ले लिए। इसके बाद उसके नाम से कई लोन कराके हड़प लिए। पीड़िता ने किस्त जमा करने को कहा तो आरोपी ने गाली गलौज कर धमकी देनी शुरू कर दी। आरोप है कि उसने पीड़िता और उसके परिवार वालों के मोबाइल फोन भी हैक कर लिए हैं। पीड़िता की शिकायत पर मझोला पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला क्षेत्र के नया मुरादाबाद पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी निवासी प्राची ने राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गांव गणेशगढ़ निवासी संदीप महार के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- गोरखपुर की गरिमा सिंह के कितने शिका...