इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला से 61.28 लाख ठगे
लखनऊ, जुलाई 28 -- इंस्टाग्राम पर अनजान से दोस्ती करना चौक अशरफाबाद निवासी महिला को भारी पड़ गया। दुबई निवासी बनकर जालसाज ने गिफ्ट भेजने का झांसा दिया और फिर कस्टम, सीबीआई-ईडी के नाम पर डरा-धमकाकर 61.28 लाख रुपये ऐंठ लिए। एडीसीपी क्राइम किरन यादव के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता बिंदिया रस्तोगी ने बताया कि सितंबर 2025 में इंस्टाग्राम पर तनमय त्यागी नाम के युवक से दोस्ती हुई। नंबर शेयर होने के बाद व्हाट्सऐप पर बात होने लगी। तनमय ने खुद को दुबई में रहने वाला बताया। एक दिन उसने कॉल कर कहा कि दुबई से आपके लिए गिफ्ट पार्सल भेज रहा हूं, पता दे दीजिए। मना करने पर उसने भावनात्मक बात की और कहा कि आप मेरी बहन जैसी हैं। बार-बार कहने पर बिंदिया ने पता साझा कर दिया। कुछ दिन बाद डीएचएल कोरियर कंपनी के अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.