फतेहपुर, अगस्त 4 -- फतेहपुर, संवाददाता। राधानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर विदेश से महंगा उपहार भेजने का झांसा देकर साइबर ठगों ने करीब 3 लाख 72 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के देवीगंज निवासी निधि मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जुलाई को इंस्टाग्राम पर खुद को डॉक्टर बताने वाले व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। बातचीत के दौरान उसने स्वयं को यूके (इंग्लैंड) में रहने वाला बताया और भारत आने पर महंगा गिफ्ट देने का भरोसा दिलाया। अगले दिन उसने फोन कर कहा कि वह मुंबई पहुंच गया है लेकिन सोना लेकर आने के कारण पुलिस ने उसे रोक लिया है। फाइल तैयार कराने के नाम पर पहले 25 हजार रुपए क्यूआर कोड के जरिए जमा करा लिए। इसके बाद विदेशी मुद्रा को भ...