इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा पुलिस ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम के जरिए युवती को झांसे में लेकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार बरगदवा चौहारा खास निवासी अजय गौड़ ने इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती से संपर्क कर उसका मोबाइल नंबर हासिल किया और उससे दोस्ती कर ली। इसके बाद उसने युवती को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसका शोषण करता रहा। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता से करीब 10 हजार रुपये और सोने के आभूषण भी ले लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपी को बरगदवा नहर पुल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.