गाज़ियाबाद, जून 11 -- नौकरी लगवाने का झांसा देकर बुलाया था शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

किशोरी से दुष्कर्म का मामला मुरादनगर,संवाददाता। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की गिरफ्तारी गाजियाबाद की एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी की जनवरी में इंस्टाग्राम पर मुरादनगर के तुषार जाटव से दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों मिलने लगे। आरोप है कि 8 अप्रैल को युवक ने नौकरी लगवाने की बात कहकर किशोरी को बुलाया। उसे मुरादनगर में अपनी भाभी नेहा के घर ले आया। इसी बीच नेहा के घर से बाहर जाने पर तुषार ने किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए। कुछ दिनों बाद किशोरी गर्भवत्ती हो गई। उसन...