बुलंदशहर, अगस्त 3 -- यूपी के बुलंदशहर में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद राजस्थान के एक युवक पर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और करीब 2.5 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवती की युवक से पिछले साल दोस्ती हुई थी। इसके बाद युवक उसके गांव आ गया और खेत में दरिंदगी को अंजा देने का साथ अश्लील वीडियो बनाया था। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार, पीड़िता नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए राजस्थान के दौसा जिले के ग्राम काच की ढाणी, कीरतपुरा अरनिया जिला दौसा निवासी अंकित सिंह राजपूत से हुई। पीड़िता का आरोप है कि फरवरी 2025 में आरोपी उसके गांव आया और बातों में फंसाकर खेत पर ले गया।खेत में ले जाकर दरिंदगी ख...