नई दिल्ली, जुलाई 23 -- तिरुवनंतपुरम में महिला सहपाठियों की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें इंस्टाग्राम के जरिए प्रसारित करने के आरोप में एमबीबीएस के एक छात्र के खिलाफ कुछ नए मामले दर्ज किए गए। यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने मामले की जांच में देरी का आरोप लगाते हुए बुधवार को थाने के बाहर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद ये नए मामले दर्ज किए गए। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को वायनाड निवासी एमबीबीएस छात्र एबेल को गिरफ्तार किया था। हालांकि, अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे जमानत मिल गई थी। एबेल के खिलाफ अब तक आठ शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं और ताजा शिकायतों के आधार पर दो और मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने बताया कि नए मामलों में एबेल को फिर से गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...