इंस्टाग्राम पर डॉक्टर को प्रताड़ित कर रहा सीनियर
बरेली, सितम्बर 27 -- बरेली। बारादरी थाने में रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज की डॉ. पायल पांडेय ने अपने सीनियर वासु गंधर्व पर सोशल मीडिया के माध्यम से गाली-गलौज, उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। डॉ. पायल का आरोप है कि 24 सितंबर को वासु गंधर्व ने इंस्टाग्राम पर उनके बारे में अभद्र और अपमानजनक स्टोरी पोस्ट की। इसमें उनके बारे में गाली-गलौज, धमकी और अपमानजनक बातें लिखी गईं। इन घटनाओं से संबंधित कई स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग उनके पास साक्ष्य के रूप में मौजूद हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.