मैनपुरी, फरवरी 17 -- गृह मंत्रालय के निर्देश पर सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री परोसने वाले युवक के खिलाफ किशनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा संचालित साइबर पुलिस पोर्टल पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट की जानकारी लखनऊ साइबर सेल को दी गई। लखनऊ साइबर सेल के निर्देश पर मामला मैनपुरी पहुंचा तो मैनपुरी की किशनी पुलिस ने तथ्यों के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा भी पुलिस ने किया है। गृह मंत्रालय के साइबर पुलिस पोर्टल पर एक शिकायत की गई कि जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर अंकित यूपी 84 तथा मोबाइल नंबर 8630703292 पर आरोप लगाया गया कि अंकित पुत्र सतीश चंद्र निवासी रामनगर थाना किशनी के द्वारा इंस्टाग्राम पर अश्लील सामग्र...