इंस्टाग्राम पर ज्वेलरी के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी दबोचा
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की मध्य जिला साइबर यूनिट ने इंस्टाग्राम पर नकली ज्वेलरी का विज्ञापन देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में हरियाणा के पलवल निवासी 26 वर्षीय आरोपी अंकित ठाकुर को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने एक महिला से 1,16,975 की धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल एक मोबाइल और एक सिम कार्ड बरामद किया है। यह मामला 15 फरवरी को सामने आया था। पीड़िता के मुताबिक उसने इंस्टाग्राम पर ज्वेलरी का एक आकर्षक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए नंबर पर उसने कॉल किया, लेकिन नंबर नहीं लगा। इसके बाद उसे दूसरे नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को ज्वेलरी सेलर का प्रतिनिधि बताया। झांसे में आकर महिला ने यूपीआई और पेटीएम के जरिए कुल 1,16,975 ट्रांसफर कर दिए। ज्वे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.