आरा, मार्च 8 -- -पूछताछ में मुख्य अभियुक्त ने स्वीकारी हत्या की बात -न्यायालय के आदेश पर पुलिस रिमांड पर लेकर मुख्य अभियुक्त से कम रही पूछताछ -मुख्य अभियुक्त की निशानदेही पर हत्याकांड में इस्तेमाल बाइक बरामद, हथियार की खोज जारी -नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ले में 28 फरवरी की देर शाम हुई थी घटना आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग में रहने वाले आदर्श कुमार की पूर्व से चल रहे झगड़े और इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज करने के विवाद में हत्या की गयी थी। हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त नवनीत यादव उर्फ लोहा यादव से पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आयी है। पुलिस की ओर से उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके लिए न्यायालय के आदेश पर उसे 48 घंटे की रिमांड पर लिया गया है। मुख्य अभियुक्त की निशानदेही पर हत्याकांड में इस्तेमाल ...