इंस्टाग्राम पर कॉल करके बुलाकर युवक पर चाकू से हमला, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद, जून 29 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के जरिए बुलाकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के हरथला रेलवे स्टेशन निवासी मोहम्मद जफर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा मोहम्मद शान बीती 28 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे इंस्टाग्राम पर आई कॉल के बाद कांठ रोड स्थित पीवीआर के पास पहुंचा था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद फरहान निवासी नया गांव मऊ, राहिल निवासी बिशनपुर थाना मझोला, फरदीन व तनवीर निवासी नया गांव मऊ ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। जब मोहम्मद शान ने विरोध किया तो फरहान ने जान से मारने की नीयत से उसके पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.