इंस्टाग्राम पर किशोरी से दोस्ती के बाद दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इटावा औरैया, अप्रैल 16 -- इटावा। इंस्टाग्राम पर किशोरी से दोस्ती करने के बाद उसे बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में बकेवर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बकेवर क्षेत्र की एक किशोरी को भरथना के यादव नगर निवासी तन्मय श्रीवास्तव ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने जाल में फंसाया। आरोपी करीब दो माह पूर्व किशोरी को घर से लखनऊ ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के गायब होने पर उसके पिता ने बकेवर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस किशोरी की बरामदगी और आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया, जबकि कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.