इंस्टाग्राम पर कट्टा लहराने का वीडियो पड़ा भारी, दो युवक गिरफ्तार
पूर्णिया, मई 31 -- धमदाहा, एक संवाददाता। सोशल मीडिया पर रौब जमाने के लिए कट्टा के साथ वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। धमदाहा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो अपलोड करने वाले युवक तथा उसे हथियार उपलब्ध कराने वाले दूसरे युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों की पहचान धमदाहा थाना क्षेत्र के डिपोटी पुरंदाहा गांव निवासी 22 वर्षीय राहुल पासवान और 25 वर्षीय राज किशोर पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने राज किशोर पासवान के घर से एक कट्टा भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि थाना के अवर निरीक्षक वीरेश कुमार गुप्ता नियमित गश्ती के दौरान डिपोटी पुरंदाहा गांव पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा कट्टा लहराते हुए वीडियो अपलोड किए जाने की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.