गोरखपुर, अप्रैल 1 -- पीपीगंज/भरोहिया, हिन्दुस्तान टीम। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल किए जाने का मामले में पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, युवती की शादी जून 2026 में सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तय हुई थी। शादी तय होने के बाद दोनों के बीच मोबाइल फोन और इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत होती थी। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने विश्वास में लेकर युवती का चोरी-छिपे आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में उसने उक्त वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रसारित कर दिया, जिससे युवती और उसके परिवार को सामाजिक रूप से अपमान का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता के परिजन आक्रोशित हो उठे और तत्काल पीपीग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.