आगरा, दिसम्बर 31 -- आगरा पुलिस की सोशल मीडिया सेल की सतर्क निगरानी फिर जीवन रक्षक साबित हुई। शमसाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने का वीडियो पोस्ट कर दिया। वीडियो अपलोड होते ही आगरा पुलिस की सोशल मीडिया सेल को अलर्ट मिला। बिना वक्त गंवाए पूरी मशीनरी हरकत में आ गई। सूचना मिलते ही थाना शमसाबाद पुलिस की टीम तेजी से मौके पर पहुंची और युवक को आत्मघाती कदम उठाने से बचा लिया। बताया गया है कि युवक उस समय मानसिक तनाव और भावनात्मक आघात में था। पुलिसकर्मियों ने उसे समझा-बुझाकर शांत किया और उसकी काउंसलिंग की, जिससे उसकी स्थिति में सुधार हुआ। थाना प्रभारी पवन कुमार सैनी ने बताया कि सोशल मीडिया सेल से सूचना मिलते ही बिना देरी किए टीम रवाना की गई थी। पूछताछ के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि प्रेम प्रसंग के चलते वह मानसिक दबाव ...