लखनऊ, मार्च 17 -- इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का मैसेज पोस्ट कर जान देने की कोशिश कर रहे 24 वर्षीय युवक के पास मंगलवार को पांच मिनट के अंदर सआदतगंज पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आत्महत्या से पहले ही उसे रोक लिया। इसके बाद काउंसिलिंग कर समझाया कर शांत कराया। काउंसिलिंग के बाद युवक ने दोबारा ऐसा न करने की बात कही। पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने इंस्टाग्राम पर युवक का पोस्ट देखा। उसने आत्महत्या की बात पोस्ट की थी। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष कुमार आर्य को दी गई। इंस्पेक्टर की सूचना पर लोकेशन के आधार पर अतिरिक्त निरीक्षक सहेंद्र कुमार, दरोगा परविंदर सरोज सिपाही राम भान और आशीष पाल आनन फानन मौके पर पहुंचे। आत्महत्या करने से पहले ही युवक को रोक लिया। उसकी काउंसिलिंग कर समझ...