बलिया, जून 18 -- बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नरायनपुर नम्बर दो (बघौता) में सोशल मीडिया के जरिए एक मनबढ़ का खौफ उजागर होने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। दरअसल, गांव में दिनेश बिंद नामक युवक और उसके परिवार द्वारा लगातार ग्रामीणों से मारपीट करने और खौफ पैदा करने की शिकायतें आ रही थीं। पुलिस की ओर से कथित तौर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में गहरा डर था। इसके समाधान के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रविशंकर ने एक तरीका अपनाया और पुलिस के 'डिजिटल वालेंटियर ग्रुप' पर उक्त आरोपी युवक का इंस्टाग्राम से लिया गया एक वीडियो क्लिप शेयर कर दिया, जिसमें वह खुलेआम पिस्टल लहराता दिख रहा था। सोशल मीडिया पर असलहे का प्रदर्शन और प्रधान की गुहार देखकर पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। इसके बाद गुरुवार को 15-20 ग्रामीणों के साथ थाने पह...