आगरा, जून 22 -- इंस्टाग्राम पर बाल अश्लील सामग्री प्रसारित करने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस को पोर्टल पर शिकायत मिली थी। जांच में इंस्टाग्राम यूजरनेम और प्रोफाइल को खंगाला गया। पुलिस ने मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस का सत्यापन कराया। सामने आया कि मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस अंशु निवासी अभयपुरा मलपुरा किरावली के नाम पर पंजीकृत हैं। अश्लील सामग्री प्रसारण के माले में उप निरीक्षक शैली गुप्ता ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में विधिक कार्यवाई शुरू हो गई है। पुलिस अब पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध अकाउंट से किस प्रकार की सामग्री किसे साझा की गई है। इसमें अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...