शामली, जनवरी 30 -- गांव गंगेरु में इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित साइबर पुलिस पोर्टल पर प्राप्त ट्रिपलाइन शिकायत के आधार पर एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत कर्ता के अनुसार, मेटा इंस्टाग्राम के माध्यम से संचालित मलिक साहब वीआईपी नामक प्रोफाइल से अश्लील वीडियो अपलोड और भेजे जाने की शिकायत की गई थी। कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी की पहचान सुलेमान पुत्र नसीम, निवासी ग्राम गंगेरु के रूप में हुई। साइबर सेल, की तकनीकी सहायता से वीडियो, कैफ, चैट कॉल डिटेल्स और आईपी एड्रेस की जांच में आरोपी की सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.