प्रयागराज, मार्च 30 -- सिविल लाइंस थाने में एक युवती ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील बातें करने, फोटो वायरल करने की धमकी देने और ठगी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। लखनऊ के बालागंज निवासी रूबी गुप्ता का आरोप है कि फतेहपुर के नगऊआ करिकन निवासी संदीप कुमार ने पहले इंस्टाग्राम पर संपर्क किया और बाद में फोन पर अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील फोटो बनाकर परिवार वालों को भेजने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि संदीप कुमार ने विश्वास में लेकर चेन, झुमके व मंगलसूत्र आदि बेचवा दिया और रुपये हड़प लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...