मैनपुरी, अप्रैल 26 -- पत्नी को इंस्टाग्राम चलाने से रोका तो वह नाराज होकर मायके चली गई। पत्नी मायके गई तो पति क्षुब्ध हो गया और उसने नोएडा में फांसी लगा ली। वह परिवार के साथ नोएडा में ही रह रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग नोएडा पहुंच गए। उसका शव गांव लाया गया और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की दो माह पहले ही शादी हुई थी, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मामला बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बमियां से जुड़ा है। यहां के निवासी प्रमोद उर्फ बचनू नोएडा में परिवार के साथ नौकरी करता था। कन्नौज जनपद के रहने वाले एक परिवार से उसकी पहचान हो गई। दोनों परिवारों में संबंध बढ़े तो फरवरी माह में प्रमोद के 21 वर्षीय पुत्र आशीष की शादी कन्नौज के मढपुरा नांदेमऊ निवासी युवती से हो गई। शादी के बाद आशीष की पत्नी ससुराल में इं...