इंस्टाग्राम चलाने पर बेटी की हत्या, झारखंड में मां-बाप ने बंद खदान में फेंक दिया शव, फिर रची झूठी कहानी
जमशेदपुर, नवम्बर 27 -- बेटी का इंस्टाग्राम चलाना पिता को ऐसा नागवार गुजरा कि उसने पत्नी संग मिलकर अपने लाडो की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बंद खदान में फेंककर झूठी कहानी रची। पुलिस की जांच में पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ। मामला कमलपुर थाना क्षेत्र के लायाडीह का है। गुरुवार को पुलिस ने 14 वर्षीय कनकलता मुर्मू की हत्या के मामले में उसके पिता रवींद्र मुर्मू और मां सुमानी मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि रवींद्र और सुमानी ने मिलकर 10 नवंबर को घर में ही डंडे से सिर पर वार कर बेटी की हत्या कर दी थी। इसके बाद देर रात शव को गांव की बंद पत्थर खदान के गहरे पानी में फेंक दिया था। करीब 10 दिनों की जांच और पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई। यह भी पढ़ें- झारखंड: डंपर की टक्कर में 3 की मौत; दुष्कर्म क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.