नोएडा, अप्रैल 9 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-1 थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के जरिये अवैध हथियार बेचने वाले दो आरोपियों को सेक्टर-14 से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के साथ मिले एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के पास से पांच पिस्टल और छह तमंचे बरामद हुए। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सेक्टर-15 गोलचक्कर के पास पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। टीम गश्त करते हुए सेक्टर-14 स्थित नाले की पुलिया की ओर जाने लगी, तभी संदिग्ध अवस्था में तीन युवक दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। टीम ने घेरकर तीनों को दबोच लिया। एक आरोपी ने अपना नाम सेक्टर-115 स्थित सोरखा गांव निवासी अभिषेक और दूसरे ने अपना नाम सेक्टर-27 निवासी समीर बताया। तीसरा आरोपी नाबालिग था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार और नाबा...