बरेली, दिसम्बर 9 -- बरेली। न्यू बैलेंस कंपनी के नकली जूतों का इंस्टाग्राम पर प्रचार करना दुकानदार को भारी पड़ गया। कंपनी प्रतिनिधि ने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर जूते जब्त कर उसे गिरफ्तार करा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जमानत दे दी है। संजयनगर निवासी मोहम्मद निहाल अपने नाम से मोहल्ले में ही स्पोर्ट्स शूज की दुकान चलता है। पिछले दिनों उसने न्यू बैलेंस (एनबी) कंपनी के 5-30 हजार रुपये तक के जूते 1800-2500 रुपये में बेचने संबंधी रील इंस्टाग्राम पर अपलोड की। इस पर दिल्ली में अंबिका विहार निवासी कंपनी प्रतिनिधि अंकित कुमार बरेली पहुंचे और पूरी जानकारी जुटाने के बाद बारादरी पुलिस के साथ निहाल की दुकान पर पहुंचे। तलाशी में उसकी दुकान से न्यू बैलेंस कंपनी के 37 जोड़ी जूते, आठ टीशर्ट और कंपनी के नाम वाले कैरी बैग बरामद हुए। सारा सामान ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.